मनसाई पंचायत में साथ लगते चार संपर्क मार्गों के लिए वन विभाग से मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र

नादौन के साथ लगती मनसाई पंचायत में साथ लगते चार संपर्क मार्गों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र वन विभाग से मिलने पर पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

Dec 30, 2023 - 20:55
 0  234
मनसाई पंचायत में साथ लगते चार संपर्क मार्गों के लिए वन विभाग से मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन के साथ लगती मनसाई पंचायत में साथ लगते चार संपर्क मार्गों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र वन विभाग से मिलने पर पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि सदोह गांव से जंदाना, मुख्य मार्ग से बाबा सिद्ध चानो दलित बस्ती तक, मनसाई से सराय के हनुमान मंदिर तक तथा मुख्य मार्ग से धनोआ तक के संपर्क मार्गों को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद बजट स्वीकृत हो जाने से इन मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आशा देवी ने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद समस्त जनप्रतिनिधियों व पंचायत वासियों में खुशी की लहर है, क्योंकि लंबे समय से स्थानीय लोग इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे। आशा देवी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों सहित समस्त लोगों ने पंचायत में नए पंचायत घर निर्माण के लिए 35 लाख रुपए की धनराशि भी स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि नए पंचायत घर के निर्माण के लिए 25 मरले भूमि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। आशा देवी ने समस्त स्थानीय लोगों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0