वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात: प्यार का अंत गोली से

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली घटना, 15 साल के रिश्ते का अंत। युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी दी जान, जांच जारी।

Feb 14, 2026 - 19:23
 0  45
वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात: प्यार का अंत गोली से

नोएडा । आज जहाँ देशभर में लोग वैलेंटाइन डे मना रहे हैं, वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर 107 में एक खड़ी कार के भीतर प्रेमी जोड़े के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पहले बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

कार में मिला सुसाइड नोट और हथियार
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 107 स्थित दादरी रोड पर पिलर नंबर 84 के पास एक टाटा एल्ट्रोज़ कार खड़ी मिली थी। Valentine’s Day Crime Noida स्थानीय लोगों और एक डिलीवरी बॉय ने कार के भीतर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो कार अंदर से लॉक थी। शीशा तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो देखा कि युवक और युवती के शव पड़े थे और युवक के हाथ में एक पिस्टल थी।

दिल्ली से गायब था युवक
प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र की निवासी थी। Sumit Rekha Suicide Car वहीं, युवक का नाम सुमित बताया जा रहा है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, युवक की मिसिंग रिपोर्ट पहले ही दिल्ली में दर्ज कराई जा चुकी थी। युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को खत्म कर लिया।

बेवफाई का आखिरी मैसेज
पुलिस को शुरुआती जांच में सुमित के फोन से एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि वह और रेखा पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे। सुमित का आरोप था कि रेखा ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी। मैसेज में उसने लिखा, “मेरी मौत की जिम्मेदार रेखा है… उसने मुझे धोखा दिया है।” फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हर एंगल से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0