नूरपुर में अवैध खनन पर एक्शन, 7 वाहन जब्त
नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 3 टिप्पर पकड़े। 7 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
नूरपुर । अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत निरंतर विशेष अभियान के अन्तर्गत जिला नूरपुर पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं नाकाबंदी की गई।
इस कार्रवाई के दौरान गुरुवार को पुलिस पोस्ट रे, थाना फतेहपुर के अधिकार क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर, थाना इंदौरा के अधिकार क्षेत्र (मंड़) में 02 ट्रैक्टर, पकड़े गए जबकि आज शुक्रवार 20 फ़रवरी 2026 को
पुलिस पोस्ट कंडवाल, थाना नूरपुर के अधिकार क्षेत्र (नगाबाड़ी से ) 02 टिप्पर व थाना फतेहपुर के अधिकार क्षेत्र (रियाली मंड़) में 01 टिप्पर, पुलिस पोस्ट कोटला, थाना जवाली के अधिकार क्षेत्र (कोटला) में 01 ट्रैक्टर को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत पकड़कर कुल 07 वाहनो के विरुद्ध चालान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक नें स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील की जाती है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0