जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का पंडाल गिरा, 10 से 12 लोगों के दबने की आशंका
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पंडाल गिरा है, जिसमें 10 से 12 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पंडाल गिरा है, जिसमें 10 से 12 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया है। डीसीपी साउथ के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 पर शादी की तैयारी के लिए बना पंडाल गिरा है। करीब 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।
What's Your Reaction?






