कांगड़ा बाईपास पर जल्द बनेगा परशुराम भवन

कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

Feb 23, 2024 - 22:06
 0  162
कांगड़ा बाईपास पर जल्द बनेगा परशुराम भवन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांगड़ा बाईपास पर बन रहे परशुराम भवन को लेकर बातचीत की गई।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने समुदाय के सदस्यों व लोगों से इस भवन के निर्माण के लिए अनुदान करने पर अपना बढ़-चढ़कर सहयोग देने की मांग की है। 

बैठक में बैजनाथ से प्रीतम भारती, मारण्डा से शांति स्वरूप शर्मा, कांगड़ा त्रिलोक भट्ट, प्रभात शर्मा, कमलपाधा, सतीश कुमार, भूषण लाल शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, चमन लाल शर्मा, के.के. शर्मा व प्रेम व्यास के अतिरिक्त दर्जनों समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। 

बैठक में जिला हमीरपुर, नादौन, चंबा, बैजनाथ, पपरोला, पालमपुर, लंबा गांव इत्यादि विभिन्न स्थानों से समुदाय के सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक के बाद ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व सचिव गौतम व्यथित ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी न करें। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा से किसी भी ब्राह्मण समुदाय के मंत्री को न बनाने पर समुदाय में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ब्राह्मण समुदाय के परशुराम भवन के निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की थी लेकिन उसके उपरांत विधानसभा के चुनाव आ जाने के कारण वह धनराशि हमें नहीं मिल सकी। 

जिसकी मांग को लेकर समुदाय का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह शीघ्र इस धनराशि को समुदाय के लोगों को निर्माण के लिए देंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह धनराशि भी शीघ्र समुदाय को मिलेगी तथा इस भवन का निर्माण भी हो सकेगा। बैठक में संगठन को बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव रखे गए तथा सर्वसम्मति से पास किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0