पवन काजल का कांगड़ा में जोरदार स्वागत, बने BJP उपाध्यक्ष

कांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पवन काजल का जोरदार स्वागत किया। काजल लगातार दूसरी बार हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष बने हैं।

Aug 23, 2025 - 22:26
 0  171
पवन काजल का कांगड़ा में जोरदार स्वागत, बने BJP उपाध्यक्ष

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

कांगड़ा | सुमन महाशा
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कांगड़ा पहुंचे विधायक पवन काजल का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंडल भाजपा ने किया अभिनंदन

काजल का अभिनंदन मटौर स्थित भाजपा कार्यालय में जयंती मंडल और बज्रेश्वरी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जिम्मेदारी कांगड़ा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

काजल ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय

काजल ने कहा कि लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष बनाए जाने का श्रेय स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और क्षेत्रवासियों के अथाह समर्थन को जाता है। उन्होंने कहा कि उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा, लेकिन भाजपा ने एक ग्रामीण, ट्रैक्टर चलाने वाले गरीब परिवार के युवा को पहले राष्ट्रीय कार्यपरिषद का सदस्य और अब प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाकर गरीब और ओबीसी वर्ग को सम्मान दिया है। काजल ने आश्वासन दिया कि वे आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

सरकार पर साधा निशाना

विधायक काजल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मानसून सत्र में सरकार बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह, आपदा पीड़ितों को राहत और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज सहित क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं पर उन्होंने विधानसभा में 56 सवाल उठाए, लेकिन सरकार ने गोलमोल जवाब देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

सड़कें बदहाल, प्रशासन मौन

काजल ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा सबके सामने है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और अधिकारी मुँह फेरकर बैठे हैं।

पंचायत चुनाव पर रणनीति

इस मौके पर काजल ने दोनों भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति भी बनाई।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, रंजीत कुमार, देवेन्द्र कोहली, रजनीश मोना, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय चौधरी, सत प्रकाश सोनी, चम्पा भारद्वाज, विजय ठाकुर, अनूप कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, रमेश महेशी, सुरेश वालिया, सरोज देवी, रेखा चौधरी, मलिका देवी, शिखा चौधरी, बबिता संधू, रोशन लाल सिहोत्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0