सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

सरदार वल्लभभाई पटेल को भारतीय इतिहास में 'लौहपुरुष' के रूप में जाना जाता है। सरदार पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Oct 31, 2023 - 14:28
 0  216
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 ब्यूरो।  रोजाना हिमाचल 


सरदार वल्लभभाई पटेल को भारतीय इतिहास में 'लौहपुरुष' के रूप में जाना जाता है। सरदार पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि 'सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शिता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं। जिनके साथ उन्होंने देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती है और हम सदा उनके ऋणी रहेंगे।'
सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पटेल चौक पर देश के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऐसे में देशभर में जगह-जगह 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ओडिशा के कटक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने देश की एकता के लिए साथ दौड़ लगाई। 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0