नादौन बाल स्कूल के 9 छात्रों को डिजिटल योजना का लाभ
नादौन के पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट बाल विद्यालय के 9 मेधावी छात्र श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना में चयनित। लैपटॉप-टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे ई-वाउचर।
नादौन : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट बाल विद्यालय नादौन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्रों ने सरकार की डिजिटल योजना के अंतर्गत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 9 मेधावी छात्र हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के अंतर्गत चयनित हुए हैं, जिनमें कक्षा 10वीं के 5 छात्र कृष मेहरा, इमोन, गौरव,वंश, मोहित तथा कक्षा 12वीं के 4 छात्र विशाल कुमार मेहतो, शुभम, अक्षत जैन, आदित्य चौधरी शामिल है। चयनित छात्रो को लैपटॉप और टैबलेट डिजिटल उपकरण खरीदने के लिए ई. वाऊचर प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, मंजुला शर्मा, बबिता कुमारी, समिता व अन्य अध्यापकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0