पौंग डैम में डूबा युवक, नहाते समय गई जान

कांगड़ा के पौंग डैम में नहाते समय जालंधर के युवक की डूबने से मौत। गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी।

May 4, 2026 - 11:19
 0  99
पौंग डैम में डूबा युवक, नहाते समय गई जान

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पौंग डैम की लहरों ने जालंधर के एक युवक की जान ले ली। यह घटना रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र संस्थान के पास स्थित वाटर स्पोर्ट्स एरिया में हुई, जहां युवक नहाने के लिए पानी में उतरा था। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लवप्रीत, पुत्र संतोख कुमार, निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक डूब चुका था। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना पर कुलभूषण वर्मा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलाशयों, नदियों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बिना सतर्कता जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह हादसा सभी के लिए एक चेतावनी है कि प्राकृतिक जल स्रोतों के पास हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0