29 जून को कांगड़ा के कई इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी गुल, देखें कहीं आपका क्षेत्र भी तो नहीं शामिल

कांगड़ा विद्युत उपमंडल नंबर-2 के अंतर्गत 29 जून 2026 को 11 केवी घुरकड़ी-दौलतपुर फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Jun 27, 2026 - 22:21
 0  9
29 जून को कांगड़ा के कई इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी गुल, देखें कहीं आपका क्षेत्र भी तो नहीं शामिल

कांगड़ा। सुमन महाशा 

विद्युत उपमंडल नंबर-2, पुराना कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सहायक अधिशासी अभियंता इंजी. सचिता भरमेर ने बताया कि 29 जून 2026 (सोमवार) को 11 केवी घुरकड़ी-दौलतपुर फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य तथा बिजली की लाइनों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाएगी।

इस कारण सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में फ्लोर मिल, जोगीपुर, रिहालपुरा, छोटी हलेड़, पुराना कांगड़ा, नंदरूल, जयंती माता मंदिर, ठेहड़ा, मैरा, चौंकी, वाटर सप्लाई स्कीम, लिफ्ट इरिगेशन स्कीम, चोपाटा, मढ़ा, खरठ, राजल, भलेड़, सिम्बलू, भारथा, मरहूं, झुरड़ू पठियार, चकवन पठियार, नाचा, गलिच्छू, सिरमणी, मलाड़ू, मानका, ढुक्की, गोवरनन्द, चकवन मरहूं, वोडकवालू तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

सहायक अधिशासी अभियंता इंजी. सचिता भरमेर ने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर कार्य पूरा नहीं हो सका तो यह कार्य आगामी दिनों में किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0