प्रधानमंत्री की सूर्योदय योजना से बचेगा हर घर का 15 हज़ार रुपए का बिजली बिल: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्योदय योजना देश की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है।

Mar 2, 2024 - 21:48
 0  234
प्रधानमंत्री की सूर्योदय योजना से बचेगा हर घर का 15 हज़ार रुपए का बिजली बिल: जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्योदय योजना देश की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से प्रत्येक लाभार्थी के 15 हज़ार से ज़्यादा रुपए सीधे तौर पर बच जाएंगे। यह योजना एक तरफ़ देश की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करेगी तो दूसरी तरफ़ घरेलू क्षेत्र में खर्च हो रही बिजली का इस्तेमाल अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। पर्यावरण के संरक्षण के लिहाज़ से भी यह एक बेहतर कदम है। यह योजना हर महीनें प्रत्येक लाभार्थी को 300 यूनिट से ज़्यादा फ्री बिजली भी देग। यह योजना 78 हज़ार करोड़ की है । जिससे एक करोड़ परिवारों के छतों सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब वह अपना तीसरे कार्यकाल में होंगे तो हमारा देश दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा। यह बात प्रधानमंत्री ने खूब सोच समझ और होम वर्क करके की है। इस समय हमारे देश की ग्रोथ रेट 8.4 फ़ीसदी से भी ज़्यादा है। जो अमेरिका जैसे विकसित देशों से भी ज़्यादा है। इस समय जब चीन और जापान जैसे देश आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं ऐसे में भारत की ग्रोथ दुनिया को चौंका रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत की यह ग्रोथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वित्तीय सुधार के प्रयासों का फल है। प्रधानमंत्री द्वारा देश में निवेश का माहौल बनाने, दुनिया में भारत की बढ़ती साख के कारण ही संभव हो पाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत विकास के क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज कर रहा है। भारत में बन रहे उत्पादों की पूरी दुनिया में तेज़ी से मांग बढ़ रही है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीन बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0