ग्राम पंचायत फाहल और हड़ेटा में जन कल्याणकारी योजनाओं का लघु नाटक के माध्यम से किया गया प्रचार प्रसार
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से मंगलवार को नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों द्वारा विशेष प्रचार अभियान
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से मंगलवार को नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत नादौन की ग्राम पंचायत फाहल और ग्राम पंचायत हड़ेटा में सरकार द्वारा एक बर्ष में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का गीत संगीत ब लघु नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। यह जानकारी देते हुए कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने बताया कि आपदा राहत कोष के माध्यम से सरकार ने जिन लोगों के मकान आपदा के दौरान गिर गए थे उनको राहत राशि के तौर पर मकान बनाने क लिए 7 लाख रुपए दिए और जिनके आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घर थे उनको घर की मरमत के लिए दो लाख रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा उनके रहने के लिए सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 5000 किराए के मकान के लिए व शहरी क्षेत्र में 10,000 रुपए मासिक उपलब्ध करवाया जा रहा है। राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ई टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी के तहत लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सुख आश्रय योजना के तहत 4000 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया गया इसके तहत 20.19 करोड रुपए खर्च किए गए। विशेष इंतकाल राजस्व लोक अदालतों के तहत 65602 इंतकाल 5 जनवरी 2024 तक किए गए, विधवा पुनर्विवाह के लिए 2,00,000 रुपए का प्रावधान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान हडेटा तृप्ता देवी उप प्रधान संजय कुमार वार्ड पंच सुमन शर्मा, रजनी बाला,राज कुमार, किरण ज्योति, पूनम शर्मा, राम मूर्ती, अंजना कुमारी और ग्राम पंचायत फाहल प्रधान रीता कुमारी वार्ड पंच सुमना,सुनीता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0