बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश 

तिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए भी कहा गया है।

Dec 27, 2023 - 19:03
 0  189
बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 
अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए भी कहा गया है। बुधवार को डीआरडीए के सभागार में जिला कांगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही सरकारी स्कीमों के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के क्रेडिट प्लान की लांचिंग भी की गई।
सीडी अनुपात साठ प्रतिशत तक करने का लक्ष्य
 इस अवसर पर अमरेन्द्र कुमार, मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला ने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के  39739 करोड रुपये जमा है तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को  9442 करोड रुपये के ऋण सितंबर, 2023 तक दे चुके हैं। सितंबर तिमाही तक जमा ऋण अनुपात 24 प्रतिशत है जिसे अगली तिमाही में 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी फड़ी वालों को ऋण की सुविधा
जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने कहा कि  छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहडी फड़ी वालों के लिये चलाई गयी प्रधान मंत्री स्वनिधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पहले चरण में दस हजार, दूसरे चरण में बीस हजार तीसरे चरण में पचास हजार का ऋण देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कृषि कार्ड बनाने तथा कृषि औजारों के लिए ऋण प्रदान के लिए भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
बैंक में खाते खोलने के लिए चलाएंगे अभियान
जिन युवाओं के अभी तक बैंक में खाते नहीं खुले हैं उनको बैकिंग सुविधा से जोड़ने तथा बैंक खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इसमें जनप्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की बैंक लिकेंज सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुद्रा लोन, जनधन खातों तथा शिक्षा ऋण के बारे में विस्तार से डाटा उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इस बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया। बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मण्डल के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्र कुमार, अरुण खन्ना डीडीएम नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक से भारत राज आनदं एल.डी.ओ., जिला ग्रामीण विकास एजेंसी से परियोजना अधिकारी चंद्र वीर, राजेश कुमार, जीएम डीआईसी तथा सभी प्रमुख बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0