रैत में विकास की रफ्तार तेज! 25 करोड़ के काम जारी, स्कूल में नए कमरे का लोकार्पण

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में 4 लाख रुपये से बने अतिरिक्त स्कूल कक्ष का लोकार्पण किया। क्षेत्र में 25 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं और जल्द डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास होगा।

Apr 13, 2026 - 20:26
 0  54
रैत में विकास की रफ्तार तेज! 25 करोड़ के काम जारी, स्कूल में नए कमरे का लोकार्पण
रैत में विकास की रफ्तार तेज! 25 करोड़ के काम जारी, स्कूल में नए कमरे का लोकार्पण
रैत में विकास की रफ्तार तेज! 25 करोड़ के काम जारी, स्कूल में नए कमरे का लोकार्पण

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

शाहपुर।

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैत में 4 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कमरे का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू कर रही है। इसके माध्यम से प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने बताया कि रैत क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पहले भी उनके कार्यकाल में इसी के आसपास की राशि से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं।

विधायक ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही रैत में डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए शुरू की गई बाल पौष्टिक आहार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि सप्ताह में एक दिन बच्चों को अंडा या स्थानीय फल दिया जा रहा है, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा।

अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और आज वे अपने विद्यालय के विकास में योगदान दे पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं।

इस मौके पर उन्होंने अप्पर रैत महिला मंडल, अंबेडकर महिला मंडल, कमल महिला मंडल और शक्ति महिला मंडल को शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक भी भेंट किए। साथ ही स्कूल के बच्चों को अपनी ओर से स्कूल बैग भी वितरित किए।

कार्यक्रम से पूर्व विधायक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम के दौरान पीटीएफ शाहपुर की ओर से मुख्य अतिथि को उनकी माता जी के साथ उनकी एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए अतिरिक्त कमरे के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल स्टाफ, बच्चों के अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0