महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा : बाली

महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष

Oct 17, 2024 - 09:10
 0  126
महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा : बाली

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके धर्म और समाज के प्रति योगदान को नमन किया। बाली ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिए गए विचारों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पूरे संसार को हमेशा प्रेरणा देती है। इस प्रेरणा को लेकर हम पूरे समाज को एक रख सकते हैं। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी रामायण में भगवान राम का जीवन पूरे संसार को मुश्किलों की परवाह न करते हुए सत्य के पथ पर चलते हुए विजय प्राप्त करना सीखाता है। 

बाली ने वाल्मीकि सभा कांगड़ा में वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्य करण करने की बात कही। उन्होंने वाल्मीकि सभा कांगड़ा के लिए ₹2 लाख और एक अन्य मंदिर के सौंदर्य करण के लिए ₹1 लाख रुपए दिए। उन्होंने वाल्मीकि सभा द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में भी शिरकत की।

 यहां पहुंचने पर उनका वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने पुष्प देकर स्वागत किया। वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वाल्मीकि सभा कांगड़ा के प्रधान किरण कुमार संहोत्रा ने मुख्यअतिथि को वाल्मीकि सभा द्वारा किए जा रहे लोक कार्यों के बारे में बताया और अपनी समस्याओं से भी उन्होंने अवगत करवाया। 

आर.एस बाली ने वाल्मीकि सभा की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वाल्मीकि सभा कांगड़ा को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अपने संबोधन दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव जाति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया। मुख्य अतिथि ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय वर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा, एसएचओ संजीव शर्मा, तहसीलदार पुजा, वाल्मीकि सभा कांगड़ा प्रधान किरण कुमार संहोत्रा, बाल्मीकि सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल, चौधरी सुनील बोता, सचिव शुबीन, उप प्रधान सोनी कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील मोना, मुख्य सलाहकार राजेंद्र मुन्ना, देवेंदर गिल, राजकुमार सिंधी, महिला मंडल की प्रधान रोजा राणा और वाल्मीकि सभा कांगड़ा के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0