नगर परिषद मैदान कांगड़ा में मनाया गणतंत्र दिवस, एसडीएम ने फहराया तिरंगा

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा में मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

Jan 26, 2024 - 19:18
 0  279
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में मनाया गणतंत्र दिवस, एसडीएम ने फहराया तिरंगा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा । कांगड़ा 

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा में मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था।एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है।उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा हम सभी को अन्य सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, नशा और असमानता आदि के बारे में जागरूक होना होगा ताकि इन समस्याओं से छुटकारा मिले और आने वाली पीढ़ियों को और बेहतर देश मिले।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने गणमान्य लोगों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे। 

इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा सहित , तहसीलदार मोहित रत्न, पविंद्र पठानिया, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, डीएसपी अंकितशर्मा, एसएचओ विजय कुमार, इओ ललित कुमार, बीडीसी मेंबर कांता सरोच, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश, अशोक कुमार, नरेंद्र त्रेहन और बच्चे मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0