आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 हजार में इलाज

आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई है। सीएम सुक्खू ने तकनीक का जायजा लिया। आम वार्ड में 30 हजार और स्पेशल वार्ड में 50 हजार में होगी सर्जरी।

Mar 11, 2026 - 14:45
 0  27
आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 हजार में इलाज

शिमला : आईजीएमसी शिमला में बुधवार से रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई है। CM सुक्खू ने रोबोटिक तकनीक से गाल ब्लैडर की सर्जरी को देखा और इस तकनीक को लेकर डॉक्टरों से बातचीत भी की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी 30 हजार रुपये में होगी। स्पेशल वार्ड लेने वालों से सर्जरी का 50 हजार शुल्क लिया जाएगा। सर्जरी को हिमकेयर के अधीन लाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। 
उन्होंने कहा  कि प्रदेश के तीन  मेडिकल कॉलेजों मे रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी गई है। जल्द अन्य कॉलेजों में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू की जा रही है। स्वास्थ्य के लिए बजट की कमी आने नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नाहन, चंबा मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। हमीरपुर के लिए खरीद की जा रही है। बड़े क्षेत्रीय जिला अस्पतालों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है।

तीन अस्पतालों में मिल रही सेवाएं
रोबोटिक सर्जरी को चमियाणा, टांडा व नेरचौक मेडिकल कालेज में शुरू कर दिया गया है और 150 से ज्यादा रोबेटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। पहली 50 सर्जरी ही सस्ती दर पर होनी है। इसके बाद रोबोटिक सर्जरी की दरों में बढ़ोतरी की जानी प्रस्तावित है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0