मीनस में RTO की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख जुर्माना

मीनस बॉर्डर पर RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच। बिना परमिट-टैक्स चल रहे वाहनों से 5.49 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

Feb 11, 2026 - 18:33
 0  45
मीनस में RTO की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख जुर्माना

सिरमौर । जिला के मीनस क्षेत्र में हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर बुधवार को आरटीओ (RTO) सिरमौर सोना चंदेल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह करीब 6 बजे नाहन से रवाना हुई टीम ने सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए 100 से ज्यादा वाहनों की जांच की।

 इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शाम तक 5.49 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक मामले उत्तराखंड राज्य के वाहनों से जुड़े पाए गए, जो बिना टैक्स और वैध परमिट के संचालित किए जा रहे थे। दिनभर जारी रही परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हिमाचल के वाहनों के चालान भी काटे गए।
जानकारी के अनुसार मीनस क्षेत्र में की गई इस विशेष चेकिंग के दौरान सभी तरह के वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।  

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ज्यादातर उत्तराखंड के वाहन बिना परमिट और टैक्स के मिले। इसके साथ साथ हिमाचल के कुछ वाहन भी नियमों के उल्लंघन करते पाए गए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0