गर्मी में पानी संकट से निपटने को खास तैयारी

पांवटा साहिब में गर्मियों से पहले जलशक्ति विभाग अलर्ट, पानी की बर्बादी रोकने, टैंकों की सफाई और वैकल्पिक स्रोत तैयार।

Apr 15, 2026 - 10:19
 0  54
गर्मी में पानी संकट से निपटने को खास तैयारी

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। पांवटा साहिब
गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलशक्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पेयजल की बर्बादी रोकने और पानी के टैंकों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही जलस्तर घटने की स्थिति में उपयोग के लिए वैकल्पिक पेयजल स्रोत भी चिन्हित कर लिए गए हैं, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न हो।

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि विभाग गर्मियों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ टैंकों की सफाई और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गर्मियों में मैदानी इलाकों में जलस्तर अक्सर घट जाता है। ऐसे में विभाग ने पहले से ही वैकल्पिक स्रोत तैयार रखे हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर अन्य योजनाओं से जलापूर्ति की जा सके।

इसके अलावा, गर्मियों में जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए पेयजल टैंकों का क्लोरीनेशन भी किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0