शाहपुर के लाल साहिल चौधरी बने लेफ्टिनेंट – विधायक केवल सिंह पठानिया ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

शाहपुर के ग्राम भैरू निवासी साहिल चौधरी ने CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने घर जाकर किया सम्मान।

Jun 22, 2025 - 21:07
 0  198
शाहपुर के लाल साहिल चौधरी बने लेफ्टिनेंट – विधायक केवल सिंह पठानिया ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Videos

View All
मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप

विशाल वर्मा। शाहपुर

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैरू, पंचायत नेरटी निवासी साहिल चौधरी, सुपुत्र  ओम राज चौधरी, ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण पूर्ण कर जब वे अपने गांव लौटे, तो समूचे क्षेत्र में गर्व और हर्ष का वातावरण बना।

उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया स्वयं साहिल चौधरी के घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके माता-पिता को शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विधायक पठानिया ने कहा कि साहिल चौधरी की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने साधन-संपन्न न होते हुए भी कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन से सीडीएस जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की और सेना में अधिकारी बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि साहिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल भैरू, राजकीय उच्च विद्यालय नेरटी और इरा प्राइवेट स्कूल से प्राप्त की। उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी साहिल चौधरी से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारण करें और कठिन परिश्रम से सफलता की ऊँचाइयों को छूने का प्रयास करें।

इस अवसर पर ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  सुरेश पटाकू, पूर्व प्रधान अजय चौधरी,शेर सिंह चौधरी, सुभाष चंद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने साहिल को हार्दिक बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0