युवा-अवस्था को नशे के मकड़जाल से बचाना समय की मांग,बाल्यावस्था से ही हस्तक्षेप जरुरी

पर्यटन निगम अध्यक्ष आर एस बाली ने धर्मशाला में नशा निवारण कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जन भागेदारी और सतत प्रयास जरूरी हैं। कई व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Jun 25, 2024 - 23:16
Jun 25, 2024 - 23:43
 0  171
युवा-अवस्था को नशे के मकड़जाल से बचाना समय की मांग,बाल्यावस्था से ही हस्तक्षेप जरुरी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री रैंक आर एस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए संवेदनशील है। लेकिन यह मिशन जन भागेदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशे का मुद्दा कठिन है इससे निपटने के लिए प्रभावी रणनीति और सतत प्रयास जरूरी हैं। मंगलवार को धर्मशाला के कालेज ऑडिटोरियम में नशा निवारण पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि युवाअवस्था समाज की सबसे प्रगतिशील और गतिशील आयु वर्ग है। इन्हें नशे के मकड़जाल से बचाना समय की मांग है। इस दिशा में अभिभावक, शिक्षक एवं युवा कारगर भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन गुंजन स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधीश हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी अशोक रत्न, धर्मशाला नगरनिगम आयुक्त जफर इकबाल, जिला स्वस्थ अधिकारी डॉ आर के सूद, पार्शव गायक कुमार साहिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  
इससे पहले धर्मशाला नगरनिगम के आयुक्त जफर इकबाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नशे से युवाओं को बचाने के लिए बाल्यावस्था से ही हस्तक्षेप जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाषणों के बजाए किशोरों का सशक्तिकरण और कौशल विकास महत्वपूरण है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने विचार सांझा करते हुए कहा कि आज जरुरत युवाओं को नशे से बचाते हुए उन्हें अन्य खेल स्पर्धाओं की ओर ले जाने की है। इस मौके पर निदेशक गुंजन संस्था के पदाधिकारी संदीप परमार, विजय कुमार ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर नशा बचाव मुहिम में प्रभावी कार्य करने पर विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ योगदान के लिए मंडी साक्षरता व जनविकास समिति से राजेन्द्र मोहन और हिमाचल ज्ञानविज्ञान समिति से सत्यवान पुंडीर को सम्मान प्रदान किया गया। व्यक्तिगत उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डिग्री कालेज देहरी के प्रिंसिपल डॉ सचिन कुमार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी से  डॉ शबाब अहमद और ज्योति शर्मा भारद्वाज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पंडित और निखिल शर्मा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0