स्कूल प्रवक्ता संघ ने की मुख्याध्यापक पदों के लिए पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग

हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापक पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है।

Jan 28, 2024 - 20:45
 0  198
स्कूल प्रवक्ता संघ ने की मुख्याध्यापक पदों के लिए पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी  नरयाल। नादौन 

हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापक पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सूची दिसम्बर में संभावित थी और विभाग ने इस सूची के लिए दिसम्बर में विद्यालयों से पात्र अध्यापकों के नाम भी मांगे थे परन्तु बाद में नाम भेजने की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन जनवरी के अंत तक भी यह सूची जारी नहीं की गई। संघ के जिला हमीरपुर के प्रधान अजय नंदा, महासचिव बिक्रम वर्मा, वित्त सचिव विनोद शर्मा सहित संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस समय प्रदेश में मुख्याध्यापकों के 350 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं,  बिना मुखिया चल रहे इन स्कूलों में शैक्षणिक माहौल तो प्रभावित हो ही रहा है, वहीं टीजीटी संवर्ग के अध्यापक 20 से 25 वर्षों के कार्यकाल के बाद बिना पदोन्नति के प्रतिमाह सेवानिवृत हो रहे हैं। ज्ञात रहे कि मुख्याध्यापकों के पद टीजीटी और पदोन्नत प्रवक्ता से वरिष्ठता के आधार पर भरे जाते हैं और स्कूल प्रधानाचार्य बनने के लिए भी मुख्याध्यापक पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल आवश्यक है।मुख्याध्यापक पदों की सूची लेट जारी होने से प्रधानाचार्य पदों के लिए पदोन्नति भी प्रभावित होती है। संघ का कहना है कि केंद्र के चुनावों के कारण आचार संहिता लगने से मार्च या अप्रैल में यह सूची जारी नहीं की जा सकती है, इसलिए सरकार से मांग की गई है कि अधिकारियों को यह सूची शीघ्र जारी करने के निर्देश दें। संघ ने टीजीटी से प्रवक्ता सूची भी शीघ्र जारी करने और मुख्याध्यापक पदों पर पदोन्नति के लिए 26 अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत प्रवक्ताओं को भी शामिल करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0