नादौन स्कूल में साइंस-मैथ मॉडल प्रदर्शनी, छात्रों का कमाल
नादौन के बटरान स्कूल में विज्ञान-गणित मॉडल प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाया नवाचार। प्रतियोगिता में संस्कृति प्रथम रही।
नादौन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटरान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कक्षा छठी से जमा दो तक विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान एवं गणित में अपनी रचनात्मकता व नवाचार का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल न केवल आकर्षक थे, बल्कि विभिन्न वैज्ञानिक एवं गणितीय अवधारणाओं पर आधारित भी थे।
प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा 12वीं से संस्कृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में अंशिका ठाकुर ने द्वितीय स्थान तथा वंश ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कौशल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0