नादौन के सीता राम ने किया देहदान, परिवार ने दी श्रद्धांजलि
नादौन के कोहला गांव निवासी स्व. सीता राम ने मृत्यु के बाद अपनी देह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को दान कर अनोखी मिसाल पेश की। शोक सभा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
नादौन : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बच्चों की पढ़ाई तथा रिसर्च के लिए अपनी पूर्ण देह दान करने वाले नादौन के कोहला गांव निवासी स्व. सीता राम के परिजनों द्वारा अपने आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। गत 6 मार्च सुबह सीता राम का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को मेडिकल कालेज हमीरपुर में वरिष्ठ चिकित्सिकों के हवाले सौंप दिया था।आयोजित शोक सभा में काफी लोगों ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जानकारी देते हुए सीता राम के पुत्र एवं प्रसिद्ध उद्यमी विनोद खावला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व ही उनके पिता ने मृत्यु उपरांत अपनी देह मेडिकल कॉलेज को देने के अपने निर्णय बारे बता दिया था। जिसके बाद परिवार ने उनके निर्णय का सम्मान करते हुए दो वर्ष पूर्व मेडिकल कॉलेज में देहदान संबंधित प्रक्रिया पूर्ण करवा दी थी। उन्होंने कहा कि परिवार दुःखी है क्योंकि अपने हाथों से वह अंतिम संस्कार नहीं कर पाए परंतु इस बात का गर्व है कि उनके पिता ने महादान करके समाज हित और मेडिकल के बच्चों को पढ़ाई एवं रिसर्च हेतु बहुमुल्य योगदान देकर अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0