वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा के निधन पर प्रेस क्लबों ने जताया शोक
नादौन के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा के निधन पर नादौन, सुजानपुर और हमीरपुर प्रेस क्लब ने गहरा शोक जताया। पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो, नादौन
प्रेस क्लब नदौन के पूर्व प्रधान प्रदीप शर्मा के निधन पर नादौन, सुजानपुर तथा हमीरपुर प्रेस क्लब ने गहरा शोक प्रकट किया है। तीनों प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने पुलिस से मांग की है कि प्रदीप शर्मा की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रेस क्लब नादौन के प्रधान निष्पक्ष भारती महासचिव वीरेंद्र गोस्वामी, डॉ. पंकज राणा, पंकज वर्मा, मुकुंद शर्मा, महेश कपिल, अनुज शर्मा, सतीश धीमान, अजय शर्मा, अनुज शर्मा, मुकेश कुमार, केशव गोस्वामी आदि ने प्रदीप शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शर्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और परिवार को इस गहरे सदमे से उभरने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
वहीं, प्रेस क्लब सुजानपुर के अध्यक्ष गौरव जैन सहित प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, महासचिव कमलेश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार नीलकांत भारद्वाज, अनिल शर्मा, विशाल राणा, सुमित कुमार, उषा चौहान, अशोक राणा, सुरेंद्र ठाकुर, पंकज भारतीय, डॉ. आदित्य पुरी, कंचन शर्मा, मंगलेश राव तथा राजकुमार ने भी प्रदीप शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि प्रदीप शर्मा के अचानक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक ईमानदार, निर्भीक, कर्मठ और समर्पित पत्रकार थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। प्रेस क्लब हमीरपुर के समस्त सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0