बजट के बीच शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

बजट घोषणाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिंस वायदा कर बढ़ोतरी और बायबैक टैक्स से बाजार दबाव में आया।

Feb 1, 2026 - 13:26
Feb 1, 2026 - 13:29
 0  36
बजट के बीच शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई ; स्थानीय शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में रविवार को दोपहर के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बजट में जिंस वायदा पर प्रतिभूति लेनदेन कर को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव इसकी मुख्य वजह रही।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार के सभी प्रकार के शेयरधारकों के लिए पुनर्खरीद (बायबैक) से प्राप्त आय पर पूंजीगत लाभ के रूप में कर लगाने की भी घोषणा की।

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स ने वापसी लेकिन बजट प्रस्तुति के बीच यह अपनी बढ़त गंवा बैठा। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 2,370.36 अंक या 2.88 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह 80,000 अंक के स्तर से नीचे टूटकर 79,899.42 अंक पर आ गया। 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 748.9 अंक या 2.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,571.75 अंक पर आ गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0