विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने 18 करोड़ की लागत से बन रही शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। बोले, यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए वरदान साबित होगी।

Nov 4, 2025 - 17:53
 0  135
विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

विशाल वर्मा। शाहपुर
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताया।


सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क की गुणवत्ता की जांच की और हर जगह कार्य मानकों के अनुरूप और उत्कृष्ट स्तर पर पाया गया।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी हैं।


सात पंचायतों को मिलेगा लाभ

विधायक ने कहा कि शाहपुर–बोह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए वरदान सिद्ध होगी। सड़क पूरी होने से आवागमन सुगम होगा, स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।


गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर दी बधाई

श्री पठानिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य को उसी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद शाहपुर–धारकण्डी क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ होगी तथा यह मार्ग क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार बनेगा।


What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0