शरण कॉलेज की छात्राओं ने किया आगरा दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन की बीएड तथा डीएल एड की  छात्राओं ने दिल्ली आगरा का शैक्षिक भ्रमण किया। पाँच दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सलीम चिश्ती दरगाह , बुलंद दरवाजा  और दिल्ली में अक्षर धाम, राजघाट, इंडिया गेट, वार मेमोरियल, दिल्ली हाट और कुतुबमीनार जैसी जगहों पर जाकर अलग-अलग अनुभव हासिल किए।

Apr 3, 2024 - 16:59
Apr 3, 2024 - 16:59
 0  477
शरण कॉलेज की छात्राओं ने किया आगरा दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

सुमन महाशा। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन की बीएड तथा डीएल एड की  छात्राओं ने दिल्ली आगरा का शैक्षिक भ्रमण किया। पाँच दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सलीम चिश्ती दरगाह , बुलंद दरवाजा  और दिल्ली में अक्षर धाम, राजघाट, इंडिया गेट, वार मेमोरियल, दिल्ली हाट और कुतुबमीनार जैसी जगहों पर जाकर अलग-अलग अनुभव हासिल किए। इन जगहों पर जाकर उन्होंने प्राचीन कलाकृतियों  के माध्यम से उस समय की सभ्यता और संस्कृति के बारे में जाना। आगरा फोर्ट में जाकर उन्होंने मुगल शासकों का जीवन जो कि अब इतिहास बन चुका है, से संबंधित सारी जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने देखा कि किस प्रकार इतने वर्षों के पश्चात भी यह कलाकृतियाँ अपनी प्राचीन संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। जोधा बाई महल को देखकर उन्होंने जाना कि किस प्रकार हिंदू रानी जोधाबाई के लिए विशेष रूप से यह महल बनवाया गया था। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सुमन शर्मा ने बताया कि छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगींण विकास करना है। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को भविष्य के लिए भी तैयार किया जाता है।  क्योंकि आज की छात्राएं ही कल  के सुनहरे भारत की तस्वीर हैं जिन्हें इतिहास और संस्कृति की जानकारी होना अनिवार्य है।भ्रमण के दौरान अंकिता, नेहा, मीमांसा, प्रिया, सविता, प्रेरणा, शिवानी ड्लारिया, खुशबू , सृष्टि, प्राची, आकृति आदि ने बताया कि हमने शैक्षिक भ्रमण के ज़रिए बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की, जो भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करेंगीं। असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती रजनी राणा, अंजना शर्मा शैलजा शर्मा,नितिज गौरा, मिस सपना, मिस किरण कुमारी, मिस्टर मनोज, मिस्टर इशविंदर ने छात्राओं का नेतृत्व किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0