हिमाचल में विभिन्न संगठनों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार की पीएसयू बिक्री और नए लेबर कोड के विरोध में हिमाचल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर। शिमला में सीटू के बैनर तले पंचायत भवन से सीटीओ तक रैली।

Feb 12, 2026 - 20:15
Feb 12, 2026 - 20:20
 0  45
हिमाचल में विभिन्न संगठनों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन

शिमला।
केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बेचने और नए लेबर कोड के विरोध में वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी शिमला में सीटू के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध में पंचायत भवन ओल्ड बस अड्डे से लेकर बाजार होते हुए सीटीओ तक रैली निकाली जाएगी।

किन मुद्दों को लेकर विरोध?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की बिक्री से रोजगार प्रभावित होंगे। नए लेबर कोड से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे। श्रमिक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार से श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0