कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी हुए भाजपा में शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा तथा राजेंद्र ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा नेताओं ने उनका भाजपा में स्वागत किया है।

Mar 23, 2024 - 21:31
Mar 23, 2024 - 21:34
 0  297
कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी हुए भाजपा में शामिल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा तथा राजेंद्र ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा नेताओं ने उनका भाजपा में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से तंग आकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि इन बड़े चेहरों का भाजपा में शामिल होने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। शनिवार को छह अयोग्य घोषित विधायक जिनमे धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, सुजानपुर से राजेंद्र राणा और गगरेट से चैतन्य शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए। 

इसके अतिरिक्त  तीन निर्दलीय विधायक हमीरपुर से आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर भाजपा में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित किया था। इन्होंने अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि अपनी याचिका वापस लेने के लिए इन्होंने आवेदन भी कर दिया है। कांग्रेस के छह बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0