सोलन क्रिकेट टीम के ट्रायल में 30 युवा उतरे मैदान में
सोलन के ठोडो मैदान में क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित। 30 युवाओं ने दिया प्रदर्शन, 18 खिलाड़ी चुने गए, 20 फरवरी से जिला स्तरीय प्रतियोगिता।
सोलन । शहर के ठोडो मैदान में रविवार को सोलन क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल शुरू हुआ। इसमें 30 युवाओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए इसमें युवाओं का चयन किया गया। युवाओं ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी करके टीम में शामिल होने का प्रयास किया।
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है। मैदान में ट्रायल अपराह्न 2:00 बजे तक चले। ट्रायल में 30 युवाओं में से 18 को टीम के लिए चुना गया। इनमें से 10 बल्लेबाज और 8 गेंदबाजों शामिल हैं।
सोलन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान जगदीप शर्मा ने बताया कि सोलन की क्रिकेट टीम में पहले से ही कई खिलाड़ी हैं, जो अभी राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए हैं। ट्रायल करवाने का उद्देश्य जिले के अन्य युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका देना है। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों में से टॉप 11 चुनने के लिए प्रतियोगिता से पहले कुछ टेस्ट मैच करवाए जाएंगे इसके बाद ही पूरी टीम तैयार की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0