सांख्यिकी कार्यालय सोलन के अधिकारियों और कर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

सोलन सांख्यिकी कार्यालय में तैनात रहे अधिकारी प्रेम प्रकाश की आत्महत्या के मामले में अज्ञात अधिकारियों-कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज।

Feb 6, 2026 - 14:14
 0  18
सांख्यिकी कार्यालय सोलन के अधिकारियों और कर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

सोलन । जिला सांख्यिकी कार्यालय सोलन में अनुसंधान अधिकारी पद पर तैनात रहे हाब्बन क्षेत्र के कोढ़ब बागना निवासी प्रेम प्रकाश भगनाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के जिला सांख्यिकी कार्यालय सोलन में अनुसंधान अधिकारी पद पर तैनात रहे हाब्बन क्षेत्र के कोढ़ब बागना निवासी प्रेम प्रकाश भगनाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को अधिकारी की पत्नी प्रीति के बयान पर पुलिस के अज्ञात कर्मचारियों और अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अनुसंधान अधिकारी ने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा था, इसलिए अभी अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जैसे आगे जिसके नाम सामने आएंगे, उन्हें एफआईआर में नामजद किया जाएगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0