बर्फ से ढका सोलंगनाला बना पर्यटकों की पहली पसंद, एडवेंचर का मजा

मनाली के सोलंगनाला में चार फीट बर्फ के बीच पर्यटकों ने की जमकर मस्ती। स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग व एडवेंचर स्पोर्ट्स का लिया आनंद।

Feb 5, 2026 - 19:25
 0  36
बर्फ से ढका सोलंगनाला बना  पर्यटकों  की पहली पसंद, एडवेंचर का मजा

मनाली। पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भले ही कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन बर्फ से लकदक सोलंगनाला की वादियां मनाली पहुंच रहे पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। लगभग चार फीट मोटी बर्फ की परत पर पर्यटक खूब मस्तियां कर रहे हैं। सोलंगनाला में रोज पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। 

सड़क से बर्फ हटाने के बाद प्रशासन ने भी अब सभी प्रकार के वाहनों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति दे दी है। सोलंगनाला में शीतकालीन और साहसिक खेल पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। पर्यटक बर्फीली वादियों में पैराग्लाडिंग, जिप लाइन जैसे साहसिक खेल का लुत्फ ले रहे हैं तो बर्फ के बीच स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, बंजी जंपिंग जैसे खेलों का लुत्फ ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0