T20 WC 2026: ये टीम जीतेगी खिताब! गांगुली की बड़ी भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जानिए किस टीम को बताया खिताब का प्रबल दावेदार।

Feb 8, 2026 - 19:19
 0  126
T20 WC 2026: ये टीम जीतेगी खिताब! गांगुली की बड़ी भविष्यवाणी

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

दिल्ली । 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टी20 विश्व कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार के विश्व कप में सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि कई टीमें ऐसी हैं जो कि खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने बताया है कि कौन सी टीम इस बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर पाएगी।

सौरव गांगुली ने बताया ये टीम जीतेगी खिताब
सौरव गांगुली के मुताबिक टीम इंडिया इस बार टी20 विश्व कप का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत सकती है। उन्होंने कहा, “ये बहुत ही ताकतवर और मजबूत टीम है. फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम बैलेंस से भरपूर नजर आ रही है. जैसे जैसे विश्व कप आगे बढ़ेगा, वो अच्छे होते जाएंगे. वो टी20 विश्व कप 2026 को जीतने के लिए फेवरेट हैं.” इसी के साथ पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी जमकर तारीफ की और उन्हें चैंपियन टी 20 प्लेयर बताया। टीम इंडिया अगर इस बार किताब को डिफेंड करने में कामयाब हो जाती है तो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा। अभी तक किसी टीम ने लगातार 2 बार टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीता है।


जीत के साथ हुई टीम इंडिया की शुरुआत
टीम इंडिया ने अपने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया। इस मैच में एक वक्त पर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी लेकिन कप्तान सूर्या ने शानदार अंदाज में पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया। उन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ ये साल 2026 में उनका चौथा अर्धशतक रहा। टीम इंडिया का अब अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0