प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: चन्द्र कुमार

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Jul 31, 2024 - 17:57
 0  171
प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: चन्द्र कुमार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

शिबू ठाकुर। ज्वाली 

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं I उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने तथा योजनाओं का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए I कृषि मंत्री आज बुधवार को ज्वाली विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे I 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हर घर को स्वच्छ जल पहुँचाने के लिए नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है I हर खेत तक पानी पहुँचाने के लिए भी सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ किया जा रहा है I इसके तहत 127 किसानों को सौर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सिंचाई के लिए कम्युनिटी स्तर पर 6 जल संग्रहण टैंक बनाये गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के तहत नगरोटा सूरियां क्षेत्र की महत्वाकांक्षी सुखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा । इसके अलावा जइका प्रोजेक्ट के तहत भी कई सिंचाई योजनायें बनाई जा रही हैं I

कृषि मंत्री ने बताया की विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़कों के सुधारीकरण कार्य पर करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे हैंI 

कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान व पूरी लग्न से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0