जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर में विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Oct 19, 2024 - 15:30
 0  387
जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर में विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर में विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर में विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रेड रिबन और रोटरेक्ट क्लब , राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पालमपुर रोटरी क्लब के सहयोग से महाविद्यालय में इस शिविर का आयोजन किया। पालमपुर सिविल अस्पताल से डॉक्टर डी.एस. बिंद्रा और उनके साथ आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य विनता, नीजू, पूजा और देसराज जी ने महाविद्यालय से 34 यूनिट रक्त एकत्रित किया । जिसमें 13 छात्राओं और 21 छात्रों ने रक्तदान किया। 

डॉक्टर डी एस बिंद्रा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसके लाभ और सावधानियों की जानकारी भी दी। 

महाविद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने रक्त दान करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन गतिविधियों से न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों और सेवा भावना के प्रति भी गहन चेतना जागृत होती है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष रोटेरियन सुरेंद्र मोहन व सचिव रोटेरियन राजेश सूद ने महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित विविध सामाजिक व सेवा कार्यों की प्रशंसा की और आपातकालीन परिस्थितियों में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को आगे आगे आने का संदेश दिया ताकि किसी जरुरतमंद की मदद हो सके। 

इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. एस.सी शर्मा, रोटेरियन एस. पी. अवस्थी, रोटेरियन प्रदीप करोल और रोटेरियन पंकज जैन भी उपस्थित रहे। 

महाविद्यालय के रोटरेक्ट क्लब, एनएसएस, व रेड रिबन क्लब के प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री अरविंद कुमार,  सहायक प्राध्यापक डॉ. शिल्पी और क्लब के सभी छात्रों और महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग ने स्वस्थ्य विभाग की टीम के साथ रक्तदान शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना संपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम समापन पर रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0