कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों में रखीं सुझाव पेटी
सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों जन्यांकड़ , हार जलाड़ी, जलाड़ी में सुझाव पेटी रखी जिसमें लोगों ने अपने सुझाव लिखकर पेटी में डाले।

सुमन महाशा। कांगड़ा
सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों जन्यांकड़ , हार जलाड़ी, जलाड़ी में सुझाव पेटी रखी जिसमें लोगों ने अपने सुझाव लिखकर पेटी में डाले।
बता दें कि कांगड़ा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा द्वारा लोगों के मन की बात जानने के लिए स्टाल लगाकर सुझाव पेटी में पर्ची डालने का काम किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए बूथ पालक तथा महिला मोर्चा की महामंत्री रेखा चौधरी ने बताया कि इस सुझाव पेटी में काफी लोगों ने अपने सुझाव डाले।
इस मौके पर प्रधान चंदूलाल, महिला मोर्चा की महामंत्री रेखा चौधरी, महिला मोर्चा की सचिव जिला शिखा चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बहुत सारे सुझाव दिए गए।
What's Your Reaction?






