बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारंभ, शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू

30 मार्च से बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारंभ हुआ।

Mar 30, 2025 - 19:51
 0  252
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारंभ, शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

रविवार से बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। आज प्रथम नवरात्र के शुभअवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर पहुंचकर माथा टेका।

 उन्होंने कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्रों के मौके पर होने वाले शतचंडी महायज्ञ की भी शुरुआत करवाई, जिसमें मंदिर पुजारियों ने विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण करते हुए उनसे इस कार्य को संपन्न करवाया। महायज्ञ की पूजा अर्चना में उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीनू वर्मा, मंदिर अधिकारी नीलम राणा, एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार, वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा, मंदिर ट्रस्ट से अशोक हिमाचली, उमाकांत, सदन शर्मा संजीव गुप्ता , इशांत, विजय नन्ना,अरुण कुमार और पार्षद संजीव गुप्ता ने भी भाग लिया। 

अजय वर्मा ने कहा माता वज्रेश्वरी की असीम कृपा लोगों पर बनी रहे ऐसी उन्होंने कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की।

उन्होंने मंदिर प्रशासन, ट्रस्ट सदस्यों और पुजारीयों से कहा हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो माता चरणों में निवास करने का हमें मौका मिला है। उन्होंने कहा हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि हम सब मिलकर मंदिर की बेहतरी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर कैसे किया जाए इस दिशा में हम सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल प्रदेश का एक समान विकास कर रहे हैं और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी जल्द विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए हर समय अपना सहयोग देने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0