धर्मशाला को मिला सम्मान, सुरेश पप्पी बने RTA सदस्य : चौधरी हरभजन सिंह
धर्मशाला में सुरेश पप्पी को RTA सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताया आभार, चौधरी हरभजन ने कहा—सरकार ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।
संजीव भारद्वाज।धर्मशाला
कांग्रेस नेता व बाघनी पंचायत प्रधान सुरेश पप्पी को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण में मनोनीत सदस्य बनाकर प्रदेश सरकार ने धर्मशाला विधानसभा का मान बढ़ाया है। यह बात धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने गुरुवार को धर्मशाला में जारी बयान में कही। चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि सुरेश पप्पी बतौर कांग्रेस नेता पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को वह हमेशा जनता तक ले जाने में अहम रोल अदा करते हैं। चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि सुरेश पप्पी सही मायने में इस मान सम्मान के हकदार हैं। उनकी तैनाती के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व नगर निगम मेयर देवेंद्र जग्गी के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। चौधरी हरभजन सिंह ने सुरेश पप्पी की तैनाती के लिए कांग्रेस के तमाम सीनियर लीडर्ज का आभार जताया है।
आरडीजी बंद करना गलत
चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करके प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से चार लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद भाजपा से हैं। ये सभी सांसद हिमाचल का पक्ष रखने में नाकाम रहे हैं। आगामी चुनावों में जनता भाजपा नेताओं को सबक सिखाएगी।
भाजपा ने खत्म की मनरेगा
चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों से धोखा किया है। यह योजना 90 :10 के अनुपात में चलती थी, अब इसका नाम बदलकर राज्यों की हिस्सेदारी चालीस प्रतिशत करने का दबाव डाला जा रहा है। संघीय ढांचे में यह संभव नहीं है। भाजपा को असल में गांधी नाम से ही दिक्कत है। इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर भाजपा ने राष्ट्रपिता का अपमान किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0