नादौन स्कूल में महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर बने स्वच्छता प्रहरी, छात्र बने रोल मॉडल
नादौन के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता प्रहरी समूह का गठन किया गया। हर कक्षा से दो विद्यार्थी चुने गए, जो अन्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट। नादौन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नादौन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक अनूठी पहल करते हुए स्वच्छता प्रहरी समूह का गठन किया गया, इसमें हर कक्षा से दो दो विद्यार्थी लिए गए हैं।
जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि यह विद्यार्थी अपनी कक्षा के अंदर तथा बाहर अन्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे तथा विद्यालय में अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल के रूप में होंगे। इन विद्यार्थियों में विष्णु, मोनू, कुश, हर्षित, रोहन, दीपक, बादल, आनंद, दीपांश और अंकित प्रमुख हैं।
इस समूह के प्रभारी अध्यापक रजनीश प्रभाकर होंगे। इसके साथ ही विद्यालय में सभी बच्चों को प्रवक्ता सुरेंद्र कालिया ने स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बबीता, समिता, सुरेंदर, किरण, अंबिका, तारा देवी, सुनील, डॉक्टर सतीश, मंजुला शर्मा, संजीव, अरविंद, नवदीप कौर मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0