स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के होनहार नवाजे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।

Mar 23, 2024 - 20:50
 0  252
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के होनहार नवाजे

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।

इस दौरान समारोह में शाश्वत कपूर, युवा उद्यमी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव चौधरी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में डीएवी तियारा की मान्या कोंडल प्रथम, आधुनिक पब्लिक स्कूल, धर्मशाला की सविंता ने द्वितीय, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, नगरोटा के अनीश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला स्तर पर पांच सांत्वना पुरस्कार भी रखे थे जिनके लिए जिला कांगड़ा के विभिन्न कॉलेजों से आयुष, अवंतिका, अंतरिक्ष, महक, सुहानी को प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने पर चुना गया और उन्हें भी सम्मानित किया गया । अभिनव ने बताया जिले में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 11 हजार, द्वितीय को 7100 तथा तृतीय को 5100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर विद्यालय के प्रथम 3 स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण का ध्येय लेकर समाज में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील दत्त ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थी परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को मंच देने का कार्य करता है जो अपने आप में सरहनीय है। प्रतिभा सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें हिमाचल की संस्कृति को एक साथ एक मंच पर दिखाया गया।

इस दौरान समारोह में सुनील दत्त, MD धौलाधार मशरूम कंपनी तथा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0