नामीबिया को हराकर पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर 8 में जगह पक्की की। साहिबजादा फरहान का शतक रहा मैच का टर्निंग पॉइंट।

Feb 18, 2026 - 19:04
 0  9
नामीबिया को हराकर पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नंबर 35 पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को हरा दिया और अपनी जगह सुपर 8 में पक्की कर ली। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान ने 102 रनों से मुकाबला जीतकर धमाल मचा दिया।

पाकिस्तान ने बनाए थे 199 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा सैम अयूब ने 12 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली थी. वहीं, कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे. अंत में शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे।

नामीबिया 97 रनों पर सिमटी
लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉरेन स्टीनकम्प ने 23 रन बनाए, जबकि उनका साथ देने के लिए आए जान फ्रायलिंक ने 9 रन बनाए थे। वहीं, पांचवें नंबर पर अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए थे. नामीबिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सभी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान ने 102 रनों से मुकाबला जीत लिया है। पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 3.3 ओवर में 16 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, शादाब खान ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। इससे पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पड़े थे. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था. हालांकि अब ग्रुप A से भारत के बाद पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0