दीपावली का त्योहार मनाते समय बरतें सावधानियां   

हमीरपुर के होमगार्ड्स एवं अग्निशमन विभाग के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल ने सभी जिलावासियों से दीपावली का त्योहार मनाते समय कुछ सावधानी बरतने की अपील की है ।

Nov 6, 2023 - 17:18
 0  288
दीपावली का त्योहार मनाते समय बरतें सावधानियां   

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


हमीरपुर के होमगार्ड्स एवं अग्निशमन विभाग के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल ने सभी जिलावासियों से दीपावली का त्योहार मनाते समय कुछ सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि खुशियों के इस पर्व में कोई दुर्घटना न हो सके।
 उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान आतिशबाजी, पटाखे और फुलझड़ियां चलाते समय या दीप प्रज्जवलन से आग लगने की घटनाओं की आशंका रहती है। इसलिए, इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता भी होती है। कमांडेंट ने बताया कि इस दौरान कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
 सुशील कुमार कौंडल ने कहा कि दिवाली के दौरान दीयों एवं मोमबत्तियों को सुरक्षित स्थान पर ही जलाना चाहिए। इनके आस-पास कपड़ा, पर्दा, चादर या अन्य ज्वलनशील सामग्री नहीं होनी चाहिए। पूजा के लिए जलाए गए दीये से भी आग लग सकती है। इसलिए, पूजा के स्थान पर भी सावधानी बरती जानी चाहिए।
 पटाखे-आतिशबाजी चलाने से पहले आस-पास के क्षेत्र की अच्छी तरह सफाई की जानी चाहिए। इस क्षेत्र में कबाड़ या अन्य कोई भी ज्वलनशील चीज नहीं होनी चाहिए। भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखे-आतिशबाजी बिलकुल भी नहीं चलाने चाहिए। पटाखे चलाने वाली जगह पर पानी की बाल्टी भी जरूर रखें तथा छोटे बच्चों के पास पटाखे न चलाएं। कोई पटाखा नहीं छूट रहा हो तो उसे हाथ से बिलकुल न छूएं। पटाखे-फुलझड़ियां चलाते समय हमेशा सूती कपड़े पहनें। खतरनाक पटाखे बिलकुल न खरीदें। पटाखे से जलने पर त्वचा को रगड़ें नहीं, बल्कि ठंडे पानी का प्रयोग करें।
कमांडेंट ने कहा कि दिवाली के दौरान कई लोग अपने घरों को बिजली की लाइटों से भी सजाते हैं। लाइटों के संबंध में भी पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन लाइटों के लिए बिजली की नंगी तारों का बिलकुल भी प्रयोग न करें। इनके कनेक्शन सही होने चाहिए तथा इन्हें इलेक्ट्रिशियन से ही लगवाएं। करंट की आशंका वाली जगह ये लाइटें बिलकुल भी न लगाएं। इन्हें बच्चों से दूर रखें।
 सभी जिलावासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सुशील कुमार कौंडल ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से हम किसी बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं। इसलिए, सभी जिलावासी सावधानी बरतें और अपने परिजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ दिवाली की खुशियां मनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0