मुख्यमंत्री के कार्यालय से तय हो रही टेंडर की शर्तें, मुख्यमंत्री के इशारे हो रही अलॉटमेंट : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है।

Jul 9, 2024 - 17:33
 0  198
मुख्यमंत्री के कार्यालय से तय हो रही टेंडर की शर्तें, मुख्यमंत्री के इशारे हो रही अलॉटमेंट : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। भ्रष्टाचार में मामले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री का नाम आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इन घोटालों में मुख्यमंत्री के अत्यन्त करीबी लोगों के नाम सामने आना और भी निराशाजनक है। मुख्यमंत्री कार्यालय में ही बैठकर टेंडर की शर्ते तय की जा रही है। उन्हीं के इशारे पर लोगों को काम आवंटित किया जा रहा है। अपने लोगों को लाभ देने के लिए घोटाले किए जा रहे हैं। 175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ में दिया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि जिस समय प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं उसी समय यह घोटाले भी हो रहे हैं। सरकार को किसी प्रकार का भय नहीं हैं। प्रदेश में माइनिंग घोटाले में मुख्यमंत्री के बेहद क़रीबियों के नाम समंदर आ रहे हैं। आपदा के समय भी सीएम के बेहद करीबी लोगों के क्रशर चल रहे थे बाक़ी के क्रशर को सरकार ने बंद करवा रखा था। यही नहीं सरकार बनने के दो महीनें के भीतर ही सरकार ने माइनिंग पॉलिसी में परिवर्तन करके अपने क़रीबियों और मित्रों को लाभ पहुंचाया। 

जिस तरह से सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार सामने आ रहे है, वह एकदम चौंकाने वाले हैं। प्रदेश में पहले ऐसी सरकार किसी ने नहीं देखी। जहां विकास शून्य और घोटाला चरम पर है। दिन ब दिन प्रदेश को क़र्ज़ के बोझ तले दबाया जा रहा है। युवाओं, किसानों बेरोज़गारों, बाग़वानों सभी के साथ ठगी कर रही है। हर वर्ग सरकार से त्रस्त है और सड़कों पर है। इसी कारण मुख्यमंत्री समेत दस मंत्री अपने हल्के में चुनाव हार गये। प्रदेश के लोगों द्वारा इस भ्रष्टाचारी सरकार को नकार दिया गया हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होगा। भाजपा तीनों सीटें जीतेगी और कांग्रेस में सत्ता परिर्वतन भी होगा।

होशियार की जासूसी पर बोले, हताशा बता रही है चुनाव हार गये हैं मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी और समर्थकों को जिस तरह से सत्ता के बल पर प्रताड़ित कर रहे हैं उससे यह साफ़ हो गया है कि उन्होंने चुनाव में अपनी हार मान ली है और वह हार की खीझ निकाल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें भी पता है कि रिजल्ट आने के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और अपनी हार का बदला लेने के लिए सत्ता का दुरुपयोग नहीं कर पाएगे, इसलिए वह चुनाव के पहले ही अपना हिसाब बराबर करने में जुटे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक इस तरह से सत्ता का दुरुपयोग नहीं हुआ है। सरकार ने तानाशाही की सारी सीमाएं लांघ दी है। प्रदेश के लोग इस तानाशाही का डटकर जवाब देंगे और देहरा से होशियार सिंह समेत सभी प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे। 

मणिपुर की परिस्थिति के लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार, अति उत्साहित हैं राहुल गांधी

जयराम ठाकुर ने कहा कि नार्थ ईस्ट में लंबे समय से उथल पुथल चल रही थी, नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वहां शांति बहाली हुई थी। राहुल गांधी इस समय अतिउत्साहित हैं। मणिपुर की जो भी परिस्थितियां हैं उसके लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार शांति बहाली के लिए काम कर रही है। मणिपुर में शांति बहाल हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0