अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में गिरी

आनी में बोलेरो गिरने से एक की मौत, चार घायल।

Jun 27, 2024 - 16:11
 0  1k
अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में गिरी

ब्यूरो रिपोर्ट। आनी 

कुल्लू जिला के अंडर आनी में एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग जख्मी हुए हैं। हादसा भांगड़ी बार के पास चुवाई सड़क पर हुआ है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (38) पुत्र हरदयाल निवासी पनखड़ आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायलों में राम लाल, शोभा राम, चेत राम और चालक संतोष कुमार शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।  एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0