भुंतर में 40 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

Feb 19, 2026 - 21:31
 0  72
भुंतर में 40 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने जिला के प्रवेशद्वार भुंतर में चिट्टा की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुरुवार को भुंतर में 40 ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान आरोपी अर्जन मसीह 21, वार्ड नंबर एक, चौक शमशी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0