प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांगड़ा जिला के साथ कर रही भेदभाव : पवन काजल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का चुनावी वादा महज एक महीने में पूरा कर दिया।

Mar 10, 2025 - 15:12
 0  225
प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांगड़ा जिला के साथ कर रही भेदभाव : पवन काजल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का चुनावी वादा महज एक महीने में पूरा कर दिया। हिमाचल कांग्रेस सरकार को भी महिलाओं से किए 1500 रुपए प्रति माह देने के वादे को जल्द पूरा करना चाहिए। काजल ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा कांग्रेस सरकार को झूठे वादों और गारंटियों के मुद्दे पर घेरेगी।

रविवार को गगल पंचायत के शिव मंदिर में वार्षिक भंडारे के दौरान काजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार कांगड़ा जिले के साथ विकास में भेदभाव कर रही है। इतिहास गवाह है कि जिसने कांगड़ा जिले और विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की, उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। काजल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने भाजपा शासन में दी जा रही 120 यूनिट मुफ्त बिजली भी बंद कर दी। सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। पेंशनर्स को भी पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा। भाजपा सरकार के समय खुले शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया, जिससे जनता को परेशानी हो रही है। काजल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर किया जा रहा है।

ताकि जनता को कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझाया जा सके। इस मौके पर शिव मंदिर कमेटी गगल के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सिकंदर, सुरेंद्र, रणवीर सिंह, जगदीश, हरबंस, हरी, स्वरूप, मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, मोहित, विजय सिंह और विजय विजु मौजूद रहे। काजल ने बल्ला सहोड़ा ओर अब्दुलापुर गांब में भी आयोजित बार्षिक भंडारों में भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0