ओटीटी पर रिलीज हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' सितंबर महीने में रिलीज हुई थी।

Nov 17, 2023 - 14:39
 0  99
ओटीटी पर रिलीज हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' फिल्म

 ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' सितंबर महीने में रिलीज हुई थी। धूम' डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म फुल एंटरटेनर फैमिली ड्रामा थी। डेढ़ महीने के बाद 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 
22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की कहानी भजन कुमार (विक्की कौशल) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह फिल्म में एक कट्टर हिंदू होता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह मुसलमान है। आइडेंटिटी क्राइसिस उसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ लाती है और उसकी फैमिली में उथल-पुथल मच जाती है।
अगर आप सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं देख पाए हैं तो अब से आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। मूवी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। विक्की कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5.65 करोड़ का कारोबार किया था। 
इस फिल्म में मुख्य भूमिका विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर ने निभाई है। इसके अलावा फिल्म में यशपाल शर्मा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी और अल्का अमीन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow