कांगड़ा में कार्यरत सभी चुनाव कर्मियों का कार्य प्रशंसनीय : एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा
एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर 16- कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत सभी चुनाव कर्मियों और अन्य सहयोगी स्टाफ के कार्य की प्रशंसा की।

सुमन महाशा। कांगड़ा
एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर 16- कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत सभी चुनाव कर्मियों और अन्य सहयोगी स्टाफ के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा चुनाव कर्मियों ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार समस्त कार्य को पूर्ण किया इसके लिए उन्होंने अपनी समस्त टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा चुनाव हमेशा ही विशेष संवेदनशीलता का कार्य होता है और इस कार्य को पूरा करने के लिए एक सफल टीम का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने 16- कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की चुनाव कर्मियों की इस टीम के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने चुनाव के इस महापर्व में विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का मतदान में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
What's Your Reaction?






