इंडोर स्टेडियम का काम तेजी पर, 5 मंजिला होटल का कार्य भी जोर-शोर से करवाया जा रहा

नादौन में इनडोर स्टेडियम का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें शूटिंग रेंज और स्विमिंग पूल शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की देखरेख में विकास कार्य हो रहे हैं।

Jun 23, 2024 - 21:02
Jun 23, 2024 - 21:05
 0  279
इंडोर स्टेडियम का काम तेजी पर, 5 मंजिला होटल का कार्य भी जोर-शोर से करवाया जा रहा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

सटे खरीड़ी मैदान में इनडोर स्टेडियम का काम तेज गति से चल रहा है।स्टेडियम बन जाने के बाद क्षेत्र भर के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह बहुत बड़ी सौगात है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य शम्मी सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में इनडोर स्टेडियम के अंदर शूटिंग रेंज तथा स्विमिंग पूल का कार्य प्रगति पर है और इसका काम हो जाने के बाद बाकि इंडोर खेलों के लिए यहां व्यवस्था की जा रही है। नादौन शहर के विकास तथा सौंदर्य करण के लिए जो भी विकास कार्य यहां चल रहे हैं उनकी मुख्यमंत्री लगातार स्वयं फीडबैक ले रहे हैं।सोनी ने कहा कि शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए भी कार्य प्रगति पर है। वहीं स्थानीय उप डाकघर के निकट पर्यटन विभाग द्वारा आलीशान 5 मंजिला होटल का निर्माण कार्य भी पूरे जोर-शोर से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बाढ़ के कारण पत्तन बाजार से गुरुद्वारा साहिब तक व्यास नदी किनारे बने संपर्क मार्ग का काफी भाग बह गया था अब शीघ्र ही पुनर्निर्माण का कार्य भी आरंभ होने जा रहा है। सोनी ने बताया कि इन विकास कार्यों के कारण आने वाले समय में नादौन की तस्वीर बदलने जा रही है जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0